{"_id":"5aaead864f1c1ba6768b64e6","slug":"101521397126-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देकर लौट रही महिला से छेड़छाड़ की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा देकर लौट रही महिला से छेड़छाड़ की
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देकर लौट रही महिला से छेड़छाड़
गढ़मुक्तेश्वर। बीए प्रथम वर्ष की परीक्षा देकर लौट रही महिला से बस रूकवाकर युवक ने मारपीट और अभद्रता की। पीड़िता ने घटना के संबंध में सीएम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला गढ़ के एक डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है जो 13 मार्च को परीक्षा देकर अपने गांव लौट रही थी। गढ़-स्याना रोड पर सलारपुर इंटर कॉलेज के सामने एक युवक बस रूकवाकर अपने साथियों के साथ उसमें चढ़ गया। उन्होंने महिला के साथ अभद्रता-मारपीट की और बस से उतर कर भाग गए। महिला ने थाने में तहरीर न देकर सीएम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। जहां से जांच मिलने के बाद रविवार को बहादुरगढ़ पुलिस ने पीड़िता को थाने बुलाया। उसके बाद पीड़िता ने आरोपी को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ जयपाल सिंह रावत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।