{"_id":"690a4752dcc30d0abe0a12fe","slug":"crime-hapur-news-c-135-1-hpr1001-132385-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: साइबर ठगों ने महिला के खाते से तीन बार में 40 हजार रुपये निकाले, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: साइबर ठगों ने महिला के खाते से तीन बार में 40 हजार रुपये निकाले, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला कोटला सादात निवासी कोमल के खाते से साइबर ठगों ने तीन बार में करीब 40 हजार रुपये निकाल लिए। एसपी के आदेश पर तीन सप्ताह बाद पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोमल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 11 सितंबर को उनके मोबाइल नंबर पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने उनके पति का नाम लेते हुए उनके खाते में कुछ रुपये भेजे। इसके बाद साइबर ठगों ने रुपये वापस करने की बात कही। इसके बाद पीड़ित के खाते से गूगल पे के माध्यम से तीन बार में उनके खाते से करीब 40 हजार रुपये निकल गए। फोन पर रुपये निकलने का मैसेज आने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत एसपी से की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।