{"_id":"68f9077e3af4a1a0da075bde","slug":"credit-manager-suicide-hapur-news-c-135-1-hpr1001-131848-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फाइनेंस कंपनी के क्रेडिट मैनेजर ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फाइनेंस कंपनी के क्रेडिट मैनेजर ने जहर खाकर दी जान
Wed, 22 Oct 2025 10:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रीत विहार निवासी और फाइनेंस कंपनी के क्रेडिट मैनेजर शशांक भारद्वाज ने मंगलवार की रात जहरीला पदार्थ खा लिया। जिनकी दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे पहले वायरल विडियो में क्रेडिट मैनेजर ने अपनी कंपनी के मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली रोड स्थित मोहल्ला प्रीत विहार निवासी शशांक भारद्वाज दिल्ली रोड स्थित फाइनेंस कंपनी में क्रेडिट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार की रात उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन फानन में उन्हें नगर के अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। जहां दिल्ली के अस्पताल में बुधवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इससे पहले हापुड़ के अस्पताल से दिल्ली जाते समय एंबुलेंस में परिजनों ने उनका एक वीडियो बना लिया।
वीडियो में उन्होंने अपनी कंपनी के मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों पर उनका मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। मृतक के भाई हिमांशु, मां सुलेखा और पिता मुनीष भारद्वाज का रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच कराई जा रही है। पुलिस को इस संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।