फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Crazy young man threatened to kill man when he arrived with a wedding procession

UP: युवती से पहले खुद तोड़ी शादी, फिर दूसरी जगह रिश्ता तय होने पर उस युवक को भी धमकाया... कर डाली ऐसी डिमांड

Wed, 07 Jan 2026 07:14 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 07 Jan 2026 07:14 PM IST
सार

हापुड़ जिले में एक सनकी युवक ने रिश्ता तोड़ने के बाद युवती के मंगेतर को जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी युवक युवती को भी जान से मारने की चेतावनी दे रहा है और 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। युवती ने इस मामले में एसपी से शिकायत की है।

विज्ञापन
Crazy young man threatened to kill man when he arrived with a wedding procession
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

यूपी के हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से रिश्ता तोड़ने के बाद एक सनकी युवक ने उसी युवती से शादी करने वाले युवक को जान से मारने की धमकी दी है। सनकी युवक अब युवती को भी मौत के घाट उतारने की धमकी दे रहा है। युवती ने मामले की शिकायत एसपी से की है। 

विज्ञापन

युवती ने एसपी से की शिकायत में बताया कि उनके पिता ने एक वर्ष पहले उनका रिश्ता जिला बागपत के एक गांव निवासी युवक से तय किया था। फोन पर बातचीत होने के बाद वह दोनों मिलने लगे और युवक ने उनके कुछ फोटो भी ले लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद युवक ने उनसे शादी करने से मना कर रिश्ता तोड़ दिया। अब पति ने युवती का रिश्ता जिला मेरठ के एक गांव निवासी युवक से कर दिया है और 20 फरवरी को उनकी बरात आनी थी। आरोप है कि जिला बागपत निवासी युवक ने उनके फोटो जिला मेरठ निवासी युवक को भेजकर शादी करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। 

विज्ञापन

इतना ही नहीं आरोपी युवक ने मेरठ निवासी युवक से 50 हजार रुपये की मांग भी की है। इसके बाद जिला मेरठ निवासी युवक ने भी उससे शादी करने से साफ इनकार कर दिया है। आरोपी युवक अब भी उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। 

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। मामले में सत्यता पाए जाने पर दोषी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed