फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Court give the land.

कोर्ट के लिए भूमि देने पर पंचायत

Tue, 19 Apr 2016 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 19 Apr 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
Court give the land.
जिला कोर्ट के लिए ग्रामीणों ने पंचायत की - फोटो : अमर उजाला

गांव अच्छेजा में प्रस्तावित जिला कोर्ट के लिए किसानों की शर्तों से परेशान न्याय विभाग के बदले इरादे को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने पंचायत की। इसमें किसानों ने बिना शर्त अपनी जमीन देने की घोषणा की। किसानों का कहना है कि उन्हें सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा मिलना तय हुआ था।

विज्ञापन


इस पर किसान राजी हैं, लेकिन जिन किसानों की ग्रीन बेल्ट में जमीन आने के कारण जब प्रशासन ने उनकी जमीन को लेने से मना कर दिया तो वह किसान मनगढ़ंत कहानी बनाकर प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को गांव अच्छेजा में राकेश त्यागी के अहाते में किसानों की पंचायत हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान नरेंद्र त्यागी ने की। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले जिला एवं सत्र न्यायालय बनाने के लिए गांव अच्छेजा के 72 किसानों की करीब 18 हेक्टेयर जमीन को देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें से कुल 52 किसानों की जमीन को फाइनल किया गया था। क्योंकि शेष किसानों की भूमि बाइपास के पास ग्रीन बेल्ट में आने के कारण जमीन लेने के लिए प्रशासन और न्याय विभाग के अधिकारियों ने इंकार कर दिया था।

उन्होंने बताया कि किसानों को सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा मिलना भी तय हुआ था। इस बात पर किसान राजी हो गए थे। लेकिन अब वह किसान इस बात पर अड़ंगा लगा रहे हैं कि जमीन देने के लिये किसानों ने कुछ शर्त रखी हैं।

पंचायत को संबोधित करते हुए राकेश कुमार ने कहा कि किसान सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा मिलने की बात पर राजी हैं। किसानों को न तो कोई नौकरी चाहिए और न ही पेंशन। ग्रीन बेल्ट की जो जमीन छोड़ी गई है,व ह किसान अपनी आपत्ति कर रहे हैं।


यदि प्रशासन को किसानों की बात पर विश्वास नहीं है तो पहले कब्जा लिया जाए और बाद में किसानों को मुआवजा दिया जाए। पंचायत में ऋषि चावला, विनोद अग्रवाल, दिनेश त्यागी, महेंद्र त्यागी, राजपाल त्यागी, मुन्ना लाल, छिद्दा सिंह, दिनेश कुमार, तेजपाल सिंह, अशोक कुमार, ओमकार सिंह,रामपाल बंसल, देवेंद्र, देवराज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed