फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Counting preparations administration.

मतगणना की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Sat, 04 Mar 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 04 Mar 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
Counting preparations administration.
ईवीएम - फोटो : demo pic

मतगणना को लेकर प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। मतगणना के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी या कमी को दूर करने के लिए तीनों विधान सभा सीटों पर तकनीकी विशेषज्ञ के रूप में मास्टर ट्रेनर की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन


मतगणना समाप्त होने तक यह मतगणना स्थल पर मौजूद रहेंगे। गढ़ रोड स्थित नई मंडी परिसर में 11 मार्च को मतगणना होनी है। प्रत्येक विधान सभा सीट पर लगी 14 टेबल पर चार-चार कर्मचारियों के हिसाब से 56 कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


कुल मिलाकर तीनों विधान सभा सीटों पर 168 कर्मचारी तैनात रहेंगे। 60 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। ऐसे में कुल मिलाकर 228 कर्मचारियों की मतगणना में ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने ईवीएम में गणना के दौरान होने वाली गड़बड़ी व कमियों को रोकने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की तैनाती कर दी है। यह मास्टर ट्रेनर मतगणना शुरू होने से पहले मतगणना स्थल पर पहुंच जाएंगे और मतगणना पूरी होने तक वहां मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा जिन कर्मचारियों की मतगणना में ड्यूटी लगाई गई है, उनको सात मार्च को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक निर्वाचन अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि मतगणना की अधिकतर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


मतगणना में कर्मचारियों की ड्यूटी को लेकर शनिवार को पहले चरण का रेंडमाइजेशन हुआ। इस दौरान सीडीओ कुणाल सिल्कू, एडीएम रजनीश राय व एनआईसी के अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके अलावा मतगणना को लेकर जिलाधिकारी अनिल ढींगरा सात मार्च को पार्टी के प्रत्याशियों की बैठक लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed