{"_id":"66fd81f19753954bc004d57b","slug":"convention-center-from-25-crore-hapur-news-c-135-1-hpr1002-115503-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आनंद विहार में 25 करोड़ से बनेगा कन्वेंशन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आनंद विहार में 25 करोड़ से बनेगा कन्वेंशन सेंटर
Wed, 02 Oct 2024 10:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 02 Oct 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। आनंद विहार में 25 करोड़ से जल्द ही कन्वेंशन सेंटर का निर्माण शुरू होगा। मंगलवार को प्राधिकरण में दक्ष आर्किटेक्ट के चयन को लेकर पूर्व में डाली गई ई-निविदाओं के आधार पर प्रस्तुतिकरण दिया गया।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ.नितिन गौड ने बताया कि पांच फर्मों ने ई-निविदा में प्रतिभाग किया था। इसमें निविदा की तकनीकी शर्त पूर्ण करने वाली तीन आर्किटेक्ट फर्म द्वारा कन्वेंशन सेंटर के डिजाइन के लिए अपना प्रस्तुतिकरण दिया गया। बृहस्पतिवार को फिर से डिजाइन देखा जाएगा। जिसके बाद कार्यदायी संस्था को कन्वेंशन सेंटर के निर्माण की जिम्मेदारी मिल जाएगी। जिले के लोगों इसमें ओपन एयर थियेटर का लाभ मिलेगा। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस मौके पर प्राधिकरण सचिव प्रवीण गुप्ता, वित्त नियंत्रण अंजू सिंह, अधीक्षण अभियंता राजकुमार वर्मा, नगर नियोजक राजीव रत्न शाह, अधिशासी अभियंता तेजवीर सिंह, अवर अभियंता अंगद सिंह, अजय सिंहल मौजूद रहे।