{"_id":"58f3c5a34f1c1beb02470f84","slug":"contractor-boycott-of-tenders","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांट्रेक्टर ने निविदाओं का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांट्रेक्टर ने निविदाओं का किया बहिष्कार
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
Updated Mon, 17 Apr 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
कांट्रेक्टर ने निविदाओं का किया बहिष्कार
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रविवार को बैठक कर ठेकेदारों की खदान दरें नहीं बढ़ायी जाने तक समस्त विभागों से आमंत्रित निविदाओं के बहिष्कार का निर्णय लिया। कार्यकारिणी के चुनाव में विपिन कुमार को संरक्षक, ज्ञानेंद्र चौधरी को अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र चौधरी ने बताया कि रोड़ी, कोरसेंट, सीमेंट, रेत आदि के मूल्य प्राकरण की दरों से अधिक हो चुका है। इसमें निर्माण कराया जाना संभव नहीं है। खनन न होने से निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली सामग्री ठेकेदारों को उपलब्ध नहीं हो पा रही है,
विज्ञापन
कुछ खनन माफिया अधिक दरों पर निर्माण सामग्री विक्रय कर रहे हैं। पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से ठेकेदारों की खदान दरें नहीं बढ़ायी जाने तक सभी विभागों द्वारा आमंत्रित निविदाओं के बहिष्कार का निर्णय लिया।
विज्ञापन
इस संबंध में शासन को भी पत्र भेजा है। उधर, एसोसिएशन के चुनाव में विपिन कुमार को संरक्षक, ज्ञानेंद्र चौधरी को अध्यक्ष, महेंद्र सिंह चौहान, हरेंद्र को उपाध्यक्ष, मुकेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष, देवेंद्र अग्रवाल को सह कोषाध्यक्ष, रविंद्र कुमार गौड को सचिव,
राजेंद्र नागर को सह सचिव, प्रवीण कुमार को मंत्री, धर्मेंद्र कुमार को सह मंत्री, राजकुमार को संयोजक मनोनीत किया गया। बैठक में मूलचंद चौहान, देवेंद्र अग्रवाल, सुरेश त्यागी, अशोक कसाना, लोकेश त्यागी, राहुल, मनोज शर्मा, अरविंद शर्मा, मुकेश आदि मौजूद रहे।