फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Contaminated drinking water in village Salarpur.

दूषित पानी पीने रहे गांव सालारपुर वाले

Mon, 11 Apr 2016 09:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 11 Apr 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
Contaminated drinking water in village Salarpur.
गंदा पानी - फोटो : फाइल फोटो

सिंभावली विकास खंड के गांव सालारपुर के लोग पानी की टंकी होने के बावजूद भी दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। टंकी के निर्माण को सिर्फ 6 महीने हुए हैं, लेकिन पानी का प्रेशर नहीं पाने की वजह से लाइन लीकेज हो गई। हैंडपंपों का पानी भी दूषित हो चुका है, इससे परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगे हैंडपंप दूषित पानी उगल रहे हैं। इससे ग्रामीणों में अनेक बीमारियां फैल रही है। जल निगम की जांच रिपोर्ट में भी पानी के दूषित होने की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद जल निगम द्वारा गांव में पानी की टंकी तो बना दी गई, लेकिन इसके निर्माण में लगी घटिया सामग्री के चलते यह सफेद हाथी बनी खड़ी है। आलम यह है कि इस टंकी को बने अभी सिर्फ 6 माह हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पानी के कनेक्शन भी ले लिए हैं। आरोप है कि पाइप लाइन इतनी कमजोर डाली गई है कि पानी छोड़ते ही वह फट जाती है। ऐसे में ग्रामीणों को अभी भी हैंडपंपों का दूषित पानी पीना पड़ रहा है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।


इस संबंध में ग्रामीणों ने सीडीओ से भी शिकायत की है। प्रदर्शन करने वालों में राजवीर सिंह, राजपाल सिंह, बाबूराम, सुरेश, गुड्डु, दिनेश, संजय प्रधान, अमित कुमार, बाके सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed