{"_id":"66ae5b8ef9acb94b4d00cb9e","slug":"congress-worker-protest-hapur-news-c-135-1-hpr1005-113354-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अघोषित कटौती के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अघोषित कटौती के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
Sat, 03 Aug 2024 10:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 03 Aug 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। प्रदेश में बिजली की अघोषित बिजली कटौती के विरोध में शनिवार को कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर धरना- प्रदर्शन किया। व्यवस्था में सुधार के लिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर अंकित वर्मा को भेजा।
शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि प्रदेश में काफी समय से बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। जिससे प्रदेश के किसान, उद्योग-धंधे, छात्र और आम जनमानस काफी प्रभावित है। बिजली कटौती के कारण किसान ट्यूबवेल से अपनी फसलों की सिंचाई भी नहीं कर पा रहे हैं। कारखानों में उत्पादन कम हो रहा है, जिससे वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं। छात्र पर्याप्त बिजली न मिल पाने के कारण पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन द्वारा आम जनमानस को पर्याप्त मात्रा में बिजली मुहैया कराई जाए। अगर प्रदेश में इसी तरह से बिजली आपूर्ति होती रही तो उद्योग-धंधे, किसानों और आम जनमानस पर आगे भी इसका और गहरा प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 24 घंटे बिजली देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार आज पूरी तरह से विफल हो चुकी है। इस दौरान अमित सैनी, जकरिया मनसबी, इरफान अहमद, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, यशपाल ढिलोर, सुरेंद्र सिंह, जावेद चौधरी, कुसुमलता, सुखपाल गौतम, अनूप कर्दम, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।
नेहरू प्रतिमा के सुंदरीकरण की मांग
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका स्थित एसडीएम कार्यालय पर एक ज्ञापन डीएम प्रेरणा शर्मा को सौंपा। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि नेहरू प्रतिमा का सुंदरीकरण कराया जाए। प्रतिमा स्थल पर लगी टाइल्स और रैलिंग जगह-जगह से उखड़ चुकी हैं और गुंबद भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का महोत्सव अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू प्रतिमा पर बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसलिए 15 अगस्त से पूर्व ही नेहरू प्रतिमा स्थल को ठीक कराकर सुंदरीकरण कराया जाए। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने शहर में जलभराव की समस्या को उठाया।