{"_id":"3f3332827a9c8e56b2cb8442df406c55","slug":"complete-your-bank-transection-before-and-tomorrow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल बैंक में निपटा लें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल बैंक में निपटा लें काम
अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक ग्राहक मंगलवार और बुधवार को अपना जरूरी कामकाज जरूर निपटा लें। बृहस्पतिवार से लगातार चार दिन तक बैंक बंद रहेंगे। सोमवार को ही बैंकों में कामकाज सुचारु हो सकेगा।
उधर, एआईबीए और स्टेट सेक्टर बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्नान पर 8 जनवरी को सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल रहेगी।
यूनियन के पदाधिकारियों ने हड़ताल से संबंधित पोस्टर को व्हाट्स एप करना शुरू कर दिया है। सभी राष्ट्रीयकृत बैंक 24 से 27 दिसंबर तक बंद रहेंगे।
इसलिए उपभोक्ता अपना जरूरी काम मंगलवार और बुधवार को निपटा सकते हैं। ट्रैजरी बंद होने की वजह से 24 को बैंक बंद रहेंगे।
इसके बाद 25 को क्रिसमस है। 26 दिसंबर को माह का चौथा शनिवार है और 27 को रविवार की छुट्टी है। लिहाजा चार दिन तक बैंकों में अवकाश रहेगा।
इस दौरान अरबों रुपये की क्लीयरेंस प्रभावित होगी। दूसरी ओर नववर्ष के शुरुआत में बैंकों में एक दिन की हड़ताल रहेगी। बैंक 8 जनवरी को बंद रहेंगे।
हड़ताल इसलिए की जा रही है क्योंकि एसबीआई अपने सहयोगी बैंकों को मर्जर कर रही है। श्रमिक हितों की अनदेखी की जा रही है।
भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि चार दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे। ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए एटीएम में पैसे डलवा दिए जाएंगे।