फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Complaints to the table, tucked officers.

तहसील दिवस: अफसरों की टेबल तक सिमटी शिकायतें

Wed, 07 Dec 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 07 Dec 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
Complaints to the table, tucked officers.
सिमटी शिकायतें - फोटो : अमर उजाला

नगर पालिका सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में लगे तहसील दिवस में एक भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। 15 शिकायतें लंबित पड़ी रहीं, ऐसे में फरियादियों को मायूस लौटना पड़ा।

विज्ञापन


डीएम ने अफसरों को शिकायतों के निस्तारण का आदेश दिया है। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में सांवी गांव के ग्रामीणों ने राशन कार्ड वितरण कराने, गांव मुक्तेश्वरा के ग्रामीणों ने किसानों को
विज्ञापन


बिल भुगतान के लिए दिए जा रहे गलत नोटिस के संबंध में, सांवी गांव निवासी बीएस गौतम ने शौचालय बनवाने के संबंध में शिकायत की। इसके अलावा अटूटा गांव निवासी योगेंद्र ने चकरोड कटान रुकवाने, सांवी गांव के ग्रामीणों ने कब्रिस्तान भूमि पैमाइश कराने,
विज्ञापन
विज्ञापन


खारी कुआं मोहल्ला निवासी बबिता गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराने, मजिस्ट्रेट कॉलोनी निवासी बिजेंद्र कुमार ने सरकारी नल ठीक कराने सहित कुल 15 शिकायतें कीं। इनमें से मौके पर एक भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।

तहसील दिवस में पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह, मुख्य विकास अधिकारी कुणाल सिल्कू, एसडीएम सदर मीनू राणा, सीओ सिटी शैलेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे। गढ़ में तहसील सभागार में एसडीएम आरएन पांडेय की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ।

इसमें 15 शिकायतकर्ताओं ने शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से केवल दो का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों को अतिशीघ्र निस्तारित करने की कड़ी हिदायत के साथ एसडीएम ने संबंधित विभागों को सौंप दिया।

इस मौके पर नायब तहसीलदार एके शर्मा, जेई विद्युत महेश चंद शर्मा, एबीएसए पंकज अग्रवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। धौलाना में उपजिलाधिकारी डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

इसमें कुल 21 शिकायतें आईं, जिनमें राजस्व 8, पुलिस 5, शिक्षा  2 व अन्य 6 शिकायतें रहीं। गांव सिखैड़ा निवासी सिराज अली ने शीशम के पेड़ों में गांव के ही लोगों द्वारा तेजाब डालकर सुखाने,

गांव बझैडा खुर्द निवासी विजयपाल सिंह ने किसानों पर लगे फर्जी मुकदमों को वापस लेने व गांव के ही दबंगों द्वारा किए जा रहे तालाब पर कब्जे की शिकायत की। धौलाना निवासी सुमन देवी ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर गाली गलौच, 


मारपीट और तेजाब डालने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र डॉ. नवीन रुहेला, वन विभाग टीबीएस चौहान, बाल विकास रेखा देवी,  शिक्षा एबीआरसी गीतेष पांडेय, एसएचओ हरशरन शर्मा, नीरज गुप्ता सहित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed