फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Complaining consumer huge.

मीटर फुंकने की शिकायत करना उपभोक्ता को पड़ा भारी

Mon, 17 Oct 2016 08:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 17 Oct 2016 08:34 PM IST
विज्ञापन
Complaining consumer huge.
निगम अफसरों ने 1.20 लाख रुपये का थोपा बिल - फोटो : अमर उजाला

प्रत्येक माह रीडिंग के बिल का भुगतान करने के बावजूद बिजली निगम के अफसरों ने मोहल्ला अर्जुन नगर के एक उपभोक्ता पर 1.20 लाख रुपये का बिल थोप दिया है।

विज्ञापन


उपभोक्ता का गुनाह सिर्फ इतना था कि उसके मीटर में आग लगने पर उसने निगम अफसरों को सूचित किया था। आर्थिक तंगी से बेहाल उपभोक्ता इस शोषण के चलते मानसिक रोग से ग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन


मोहल्ला अर्जुननगर निवासी धर्मपाल सिंह मेहनत मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। प्रत्येक महीने वह बिजली का पूरा बिल समय से पहले ही अदा कर देता है। इसकी तमाम रसीदें उसके पास मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों पीड़ित के विद्युत मीटर में आग लग गई थी। इसकी शिकायत उसने ऊर्जा निगम के अफसरों से की। मौके पर पहुंची टीम ने फुंके मीटर को उतारकर नया मीटर लगवा दिया। अगले ही महीने उपभोक्ता पर करीब 1.20 लाख रुपये का बिल थोप दिया गया।


हर महीने बिल जमा करने के बावजूद इतनी अधिक राशि का बिल देख उपभोक्ता मानसिक बीमारी से ग्रस्त हो गया। आश्चर्य की बात यह है कि ऊर्जा निगम के अफसर उपभोक्ता को आए दिन मीटर की जांच की बात कहकर चक्कर कटवा रहे हैं।

एक मीटर को बदलवाना उपभोक्ता के लिए जी का जंजाल बन गया है। यह पहला मामला नहीं है अधिकांश मीटर बदली के मामलों में उपभोक्ताओं का इसी तरह शोषण किया जाता है।

अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि इस संबंध में उनसे शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर समाधान का प्रयास किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed