{"_id":"577534ae4f1c1bc97379d5d3","slug":"commotion-siege","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई का घेराव कर हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई का घेराव कर हंगामा किया
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 30 Jun 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
टूटे तार और खराब ट्रांसफार्मर ठीक नहीं होने पर भड़के ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनुपुरा और अठसैनी गांव में बिजली के टूटे तार व फुंके ट्रांसफार्मर ठीक नहीं होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत निगम के कार्यालय पहुंचकर जेई का घेराव कर हंगामा करते हुए जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन
गढ़ क्षेत्र के गांव जनुपुरा में लगे पांच ट्रांसफार्मर पिछले दो सप्ताह से खराब पड़े है, लगातार शिकायत करने के बाद भी विद्युत निगम ट्रांसफार्मरों को ठीक नहीं करा रहा है। इससे गुस्साए ग्रामीण बृहस्पतिवार को गढ़ विद्युत वितरण निगम के कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन
जहां रामबीर प्रधान, मोनू, बबलू, राहुल त्यागी, धर्मप्रकाश, सुनील, महेंद्र, नरेश, प्रताप, भूरे, भूटानी, सुमित, राजू त्यागी, प्रवेश ने जेई महेश चंद का घेराव कर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद भी विद्युत निगम कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। इस पर जेई ने ग्रामीणों को जल्द समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
वहीं गांव अठसैनी के प्रधान पति अफजाल के नेतृत्व में सरताज, भूरे, रिजवान, राशिद का कहना है कि गांव में बिजली के तार पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं और आए दिन टूट जाते हैं।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उन्हें समस्या से निजात नहीं दिलाई जाती गई तो वह अनिश्चितकालीन आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। एक्सईएन भूप सिंह राघव का कहना है कि दोनों गांवों के ग्रामीणों की समस्याओं का बहुत जल्द समाधान कराया जाएगा।