फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   CO and SHO took out flag march in the city

Hapur News: सीओ और एसएचओ ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
CO and SHO took out flag march in the city
पिलखुवा। ईद उल अजहा का पर्व कल यानी बृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने पर्व को भाईचारा और शांति पूर्ण तरीका से मनाने की अपील की है। इसी के चलते सीओ वरुण मिश्रा और एसएचओ विनोद कुमार पांडेय ने पुलिस बल के साथ शहर में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने फ्लैग मार्च गांधी बाजार, सद्दीकपुरा, रमपुरा, रेलवे रोड, हाईवे, मंडी तिराहा, जवाहर बाजार, मैन तिराहा के अलावा मिश्रित आबादी वाले मोहल्लों और गांवों में किया। गश्त के दौरान सीओ ने पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। हुड़दंग करने वाले एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, शरारती तत्वों की तत्काल सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा। गश्त के दौरान सभी चौकी प्रभारियों के अलावा अन्य दरोगा और पुलिस कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article