{"_id":"56ec247d4f1c1bbe438b46b4","slug":"cmo-health-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के निरीक्षण से स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के निरीक्षण से स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 18 Mar 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ ने शुक्रवार को समाना और भटियाना स्थित एपीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में गैरहाजिर 11 कर्मचारियों का तीन दिन का वेतन काटने का आदेश दिया गया। इससे स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप है।
विज्ञापन
एडीशनल पीएचसी पर चिकित्सकों के अनुपस्थित रहने की शिकायत पर सीएमओ डा.एके सिंह और डिप्टी सीएमओ डा. राकेश अनुरागी ने शुक्रवार को सुबह 11 बजे समाना स्थित एपीएचसी का दौरा किया। एपीएचसी में मरीजों की भर्ती का रिकॉर्ड शून्य था।
विज्ञापन
वहां तैनात फार्मेसिस्ट डा.अजीत सिंह, एमओसीएच डा.एसके पांडेय, डा.जफर कुरैशी बिना कारण बताए अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने तीनों कर्मियों का तीन-तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ ने भटियाना स्थित एपीएचसी का निरीक्षण किया, यहां गंदगी पर संबंधित स्टॉफ को कड़ी फटकार लगाई गई।
विज्ञापन
उधर, निरीक्षण के दौरान आरबीएसके की टीम भी लापरवाही बरतती नजर आई। मामले की गंभीरता पर टीम में शामिल लापरवाह कर्मचारी डा. ऋतु, प्रीति, हेमलता, पंकज तोमर, पुप्पेंद्र, शादाब, सोनिया, माया का भी तीन-तीन दिन का वेतन काट दिया गया है।
सीएमओ डा. एके सिंह का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बिन कारण बताए अनुपस्थित मिलने पर 11 कर्मियों का वेतन काट दिया गया है।