{"_id":"68fde1e863e4cde1f405a1dd","slug":"cm-yogi-adityanath-reached-kartik-purnima-fair-in-hapur-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर के गंगा तट पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, कार्तिक मेले की तैयारियों की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर के गंगा तट पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, कार्तिक मेले की तैयारियों की समीक्षा की
Sun, 26 Oct 2025 02:25 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:25 PM IST
सार
करीब एक बजकर 18 मिनट पर सीएम का हेलिकॉप्टर अस्थाई पुलिस लाइन में उतरा। मुख्य स्नान घाट पर विद्वान पंडितों ने विधिवत् मंत्रोच्चारण के बीच पूजन कराया।
विज्ञापन
हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर के गंगा तट पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार की दोपहर गाजियाबाद से होकर गंगा खादर कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल पर पहुंचे। पहुंचते ही उन्होंने गंगा के तट पर पहुंच कर पूजन किया। जिसके बाद अस्थाई पुलिस लाइन सभागार में समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
#WATCH उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर मेले की तैयारी का हवाई सर्वेक्षण किया। pic.twitter.com/lR7UEjB2g5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 26, 2025
विज्ञापन
करीब एक बजकर 18 मिनट पर सीएम का हेलिकॉप्टर अस्थाई पुलिस लाइन में उतरा। मुख्य स्नान घाट पर विद्वान पंडितों ने विधिवत् मंत्रोच्चारण के बीच पूजन कराया। समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा कि पश्चिमी उप्र के अति महत्वपूर्ण व पौराणिक मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं में किसी भी तरह की खामी ना रहे। मेले की पौराणिकता को बरकार रखते हुए श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं से विनम्रता से पेश आने, कड़ी सुरक्षा बनाए रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन
#WATCH उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर मेले की व्यवस्थाओं के संबंध में जिला प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। pic.twitter.com/n5asWWZhSF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 26, 2025