{"_id":"644ff219cfc6b222d30d67b4","slug":"cm-will-face-public-on-5th-of-may-hapur-news-c-30-1-95071-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पांच को मुख्यमंत्री हापुड़ में कर सकते हैं जनसभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पांच को मुख्यमंत्री हापुड़ में कर सकते हैं जनसभा
Mon, 01 May 2023 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 01 May 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर पालिका चुनाव जीतने के लिए भाजपा पूरी तैयारी कर रही है। जल्द ही जिले की चारों सीटों के लिए स्टार प्रचारक जनसभा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पांच मई को दिल्ली रोड स्थित एसएसवी कॉलेज में कार्यक्रम हो सकता है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।
जिले की तीन विधान सभी सीटों और एक नगर पंचायत सीट पर भाजपा ने नए चेहरों को टिकट दिया है। ऐसे में चुनाव प्रचार में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए पदाधिकारियों की मंशा है कि मुख्यमंत्री खुद यहां आकर जनसभा को संबोधित करें। भाजपा के मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ ने बताया कि मुख्यमंत्री से कार्यक्रम लिया जा रहा है। पांच मई को उनकी हापुड़ में जनसभा हो सकती है। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसकी तैयारियां जरूर शुरू कर दी गई हैं। इसके अलावा सांसद व अभिनेत्री हेमामालिनी और डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक से भी समय लिया जा रहा है। इनकी जनसभा या रोड शो कराया जा सकता है।