फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   cm samuhik vivah

Hapur News: वैवाहिक बंधन में बंधे 43 जोड़े, 17 दिव्यांगों को मिली ट्राईसाइकिल

Tue, 25 Feb 2025 09:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 25 Feb 2025 09:40 PM IST
विज्ञापन
cm samuhik vivah
हापुड़। गरीब कन्याओं के विवाह के लिए मंगलवार को ब्लॉक परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 43 जोड़े वैवाहिक बंधन सूत्र में बंधे। वहीं कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत 17 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ममता तेवतिया ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गरीब कन्याओं के विवाह के लिए सामूहिक विवाह योजना चलााई जा रही है। जिसका लाभ सभी वर्ग के जरुरतमंद लोगों को मिल रहा है। कार्यक्रम में 32 जोड़े ब्लॉक व 11 जोड़े नगर पालिका क्षेत्र से शामिल हुए। ब्लॉक प्रमुख ममता तेवतिया और पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी ने नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद प्रदान किया।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी श्रुति सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े की शादी पर 51 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं। इनमें 35 हजार रुपये कन्या के खाते में भेजे जाते हैं। दस हजार रुपये का घरेलू सामान नवविवाहित जोड़े को दान स्वरुप दिया जाता है और छह हजार रुपये विवाह समारोह के आयोजन पर खर्च किए जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत 17 दिव्यांगजनों को निशुल्क ट्राईसाइकिल और दो दिव्यांगों को बैसाखी वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed