{"_id":"6453e7c3264bdd7dfd025754","slug":"cm-jansabha-in-hapur-hapur-news-c-30-1-98027-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सीएम आज शहर में, स्कूल-कॉलेजों की रहेगी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सीएम आज शहर में, स्कूल-कॉलेजों की रहेगी छुट्टी
Thu, 04 May 2023 10:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 04 May 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को हापुड़ के एसएसवी इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील करेंगे। सीएम के दौरे को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दस राजपत्रित अधिकारियों के अलावा दो कंपनी पीएसी व पांच सौ पुलिसकर्मी सीएम की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। बृहस्पतिवार को आईजी नचिकेता झा समेत अधिकारी पूरे दिन तैयारियों में जुटे रहे।
मुख्यमंत्री शुक्रवार को दोपहर 11:50 बजे एसएसवी डिग्री कॉलेज के हेलीपैड ग्राउंड पर पहुंच जाएंगे। यहां से वे सौ मीटर दूर इंटर कॉलेज के ग्राउंड पर जनसभा को संबोधित करने पहुंचेगे। एएसपी मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनसभा क्षेत्र को रेड जोन घोषित किया गया है। इस दौरान ड्रौन के उड़ान की भी अनुमति नहीं होगी।
सुरक्षा के किए पुख्ता प्रबंध -
मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने आसपास के क्षेत्र का भ्रमण किया। जनसभा स्थल के आसपास सौ मकानों को चिन्हित किया गया है, जिनकी छत पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जनसभा स्थल पर लोगों को पूरी जांच के बाद प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
वाटर प्रूफ टैंट किया तैयार
मंच के अलावा बारिश को देखते हुए वाटर प्रूफ टेंट तैयार किया गया है। इसके अंंदर एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा अन्य लोग खुले मैदान से मुख्यमंत्री को सुन सकेंगे।
सुबह से भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद
दिल्ली रोड पर सुबह से ही रूट डायवर्जन कर दिया जाएगा। सुबह छह बजे से दो बजे तक भारी वाहनों को दिल्ली रोड पर नहीं आने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के आगमन के बाद दिल्ली रोड पर वाहनों की आवाजाही वर्जित रहेगी। सड़क पर पुलिस बल तैनात किया गया है। हर आने जाने वाले पर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैदी के साथ नजर रखेगी। यातायात पुलिस को भी इसके लिए निर्देशित किया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रोग्राम
11:50 पर एसएसवी डिग्री कॉलेज के हेलीपैड ग्राउंड पर आगमन,
11:55 पर एसएसवी इंटर कालेज में जनसभा सभा स्थल पर आगमन,
12:40 पर जनसभा स्थल से हेलीपैड का प्रस्थान,
12:45 पर एसएसबी डिग्री कॉलेज में हेलीपैड से मेरठ के लिए प्रस्थान
शुक्रवार को रहेगा स्कूलों का अवकाश
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिले के सभी प्रकार के स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस पीके उपाध्याय ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा के सभी स्कूल कालेज शुक्रवार को बंद रहेंगे। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।