फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   cm jansabha in hapur

Hapur News: हापुड़ में एक घंटा रहेंगे मुख्यमंत्री, दिल्ली रोड पर रहेगा रूट डायवर्जन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
cm jansabha in hapur
हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हापुड़ में 5 मई को प्रस्तावित जनसभा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य रहेगी। दो कंपनी के पीएसी के अलावा तीन सौ जवान तैनात रहेंगे। फोर्स की मांग के लिए हापुड़ पुलिस ने उच्चाधिकारियों को डिमांड भेजी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के आगम के दौरान शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। बुधवार को व्यवस्थाओं के लिए मंडलायुक्त ने एसएसवी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हापुड़ जिले की नगर निकाय सीटों के लिए चुनाव प्रसार के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। एसएसवी इंटर कॉलेज में मैदान को सभा स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। बुधवार दोपहर मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे ने एसएसवी इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ डीएम प्रेरणा शर्मा, सीडीओ प्रेरणा सिंह व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने मंच और हेलीपैड का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उधर भाजपाई भी अपनी तैयारियों में जुटे रहे। जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने बताया कि जिले की सभी सीटों के प्रत्याशी मंच पर मौजूद रहेंगे और तीनों नगर पालिकाओं और नगर पंचायत बाबूगढ़ से लोग जनसभा में पहुंचेगे। 25 से 30 हजार लोगों को निमंत्रण दिया जा रहा है। इसके लिए घर घर जाकर अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव ड्यूटी में फोर्स जाने से परेशानी -
प्रथम चरण के चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। इसके लिए हापुड़ जिले से अन्य जिलों को फोर्स भेजी गई थी। ऐसे में मुख्यमंत्री की सभा के लिए बाहर से फोर्स मांगी गई है। समस्या यह है कि चुनाव में गई फोर्स मुख्यमंत्री के दौरे के दिन ही हापुड़ पहुंचेगी। ऐसे में चार राजपत्रित अधिकारी और तीन सौ पुलिसकर्मियों की मांग की गई है।

सुबह छह बजे से रूट रहेगा डायवर्ट
एएसपी मुकेश चंद मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान दिल्ली रोड पर रूट डायवर्ट रहेगा। इसके लिए सुबह छह बजे से भारी वाहनों का प्रवेश भी वर्जित रहेगा। डायवर्जन के लिए रूट प्लान तैयार किया जा रहा है।


मेधा रूपम बनी निकाय चुनाव की ऑब्जर्वर
हापुड़। नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ व जिले की पूर्व डीएम मेधा रूपम को निकाय चुनाव का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। मेधा रूपम छह मई को हापुड़ पहुंचकर जिला मुख्यालय के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed