{"_id":"58935c8d4f1c1b9c35e8072a","slug":"cm-did-not-come-did-speak-by-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं आए सीएम, मोबाइल से किया संबोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं आए सीएम, मोबाइल से किया संबोधन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 02 Feb 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
नहीं आए सीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़-चौपला की राजनगर कॉलोनी में बृहस्पतिवार को होने वाला सीएम अखिलेश यादव का कार्यक्रम देर शाम रद्द हो गया। इससे मौके पर पहुंचे हजारों की संख्या में समर्थक मायूस हो गए। हालांकि मोबाइल से अपने संबोधन में सीएम ने सपा-कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया।
विज्ञापन
पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक देर होने के कारण कार्यक्रम रद्द किया गया। हालांकि स्थानीय प्रशासन को इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। दौरा रद्द होने की सूचना मिलने पर सीएम अखिलेश से मोबाइल पर वार्ता की गई।
विज्ञापन
इसके बाद मंत्री मदन चौहान और पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध नागर ने मोबाइल को लाउड स्पीकर पर लगाकर भीड़ को सीएम का संबोधन सुनवाया। शाम 5.31 बजे सीएम ने नमस्कार कहकर भीड़ का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि लेट होने से वह जनसभा में नहीं पहुंच पाए हैं।
विज्ञापन
मदन चौहान ही पार्टी के प्रत्याशी हैं, इसलिए किसी के बहकावे और दुष्प्रचार में न आकर इन्हें भारी मतों से जीत दिलाकर सपा को मजबूती दें। सीएम ने कन्या विद्या धन, लैपटॉप, समाजवादी पेंशन, महिला सुरक्षा, एंबुलेंस समेत अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
गढ़-चौपला की राजनगर कॉलोनी में सीएम अखिलेश यादव की जनसभा का कार्यक्रम एक सप्ताह पहले ही तय हो गया था। इसके मद्देनजर भीड़ जुटाने को प्रत्याशी मदन चौहान सहित सपा नेता और कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क में जुटे हुए थे।
बृहस्पतिवार सुबह दस बजे से ही ट्रैक्टर-ट्रॉली, बस, कार, टेंपो, ऑटो और पदयात्रा कर बड़ी संख्या में समर्थक सभा स्थल पर पहुंचने लगे। दोपहर तक सभा स्थल पर समर्थकों की भीड़ जुट गई। तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार सीएम को दोपहर करीब 3.45 बजे सभा स्थल पर पहुंचना था।
शाम करीब साढ़े पांच बजे तक आयोजक और समर्थक उनकी राह देखते रहे। शाम को जैसे ही उनका कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिली तो सपाइयों सहित हजारों समर्थकों के चेहरों पर मायूसी छा गई। सूचना मिलते ही सैकड़ों समर्थक सभा स्थल के आसपास लगे कट आउट उखाड़कर अपने साथ ले जाने लगे।
इस मौके पर कारी मसरूर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध नागर, चुनाव प्रभारी राकेश यादव, मंत्री भूषण त्यागी, नवाब जिया खां, जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर, मुलायम यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष एबाद खां, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सैयद अयाजुद्दीन आदि मौजूद रहे।
जनसभा के दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव जुनैद अख्तर को मुख्य मंच पर स्थान दिया गया, जबकि जिलाध्यक्ष सैयद अयाजुद्दीन के कहने पर चेयर पर्सन पति और शहराध्यक्ष हरीश पुरुषोत्तम को मिनी मंच पर जगह मिल पाई। लेकिन जिला उपाध्यक्ष डॉ.फराहीम, चंद्रपाल केन, शशि कौशिक और दोनों ब्लॉक अध्यक्षों के नाम तक का उल्लेख नहीं किया गया।
सपा प्रत्याशी और मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान के अनुज अशोक चौहान ने बताया कि एटीसी की परमीशन न मिलने से सीएम का कार्यक्रम रद्द हुआ है।
पांच बजे तक जनसभा करने की परमीशन थी, लेकिन किन कारणों से सीएम का कार्यक्रम रद्द हुआ, इसकी उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है।- आरएन पांडेय, एसडीएम
सुरक्षा बंदोबस्त पूरी तरह चाक चौबंद थे। सीएम किन कारणों से जनसभा में नहीं पहुंच पाए, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।- सतीश चंद्र पांडेय, सीओ