{"_id":"68cd8f6380be48ca1c02a8f4","slug":"cm-dashboard-rank-hapur-news-c-135-1-hpr1005-130440-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सीएम डैशबोर्ड में गिरी रैंक, प्रदेश में 74वें नंबर पर जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सीएम डैशबोर्ड में गिरी रैंक, प्रदेश में 74वें नंबर पर जिला
Fri, 19 Sep 2025 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 19 Sep 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। शासन ने अगस्त माह की सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग जारी की है। इसमें विकास कार्यों में जिले को 74 वीं और राजस्व कार्यों में 63 वीं रैंक मिली है। जिले को 8.29 प्रतिशत अंक मिले हैं। रैंकिंग के बाद शुक्रवार को डीएम अभिषेक पांडेय ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की और संबंधित विभागों को कार्य में सुधार के निर्देश दिए।
जनपद को 10 में से 8.29 प्रतिशत अंक मिले हैं। इसके बाद सबसे आखिर में प्रतापगढ़ जिला है। मेरठ मंडल में मेरठ जिले को 8.54 प्रतिशत, गौतमबुद्धनगर को 8.44 प्रतिशत, गाजियाबाद को 8.69 प्रतिशत, बुलंदशहर को 8.81 प्रतिशत अंक मिले हैं। मंडल में गौतमबुद्धनगर 70 वें और हापुड़ जिला 74वें नंबर पर आया है, जबकि पूरे प्रदेश में 75 जिले है।
रैंकिंग जारी होने के बाद डीएम अभिषेक पांडेय ने सभी विभागों के साथ बैठक में स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि योजनाओं की फीडिंग का कार्य बेहतर तरीके से करें। इसके अलावा जिन योजनाओं व कार्यों में जिले की रैंकिंग खराब है, उनमें सुधार करें। जिससे कि प्रदेश में जनपद की रैंकिंग बेहतर हो सके।