{"_id":"58a9b22b4f1c1b815fd85909","slug":"cloud-skimming-potato-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":" आसमान में बादल देख उड़े आलू किसानों के होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में बादल देख उड़े आलू किसानों के होश
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
Updated Sun, 19 Feb 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
farmer
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बड़े पैमाने पर आलू की खेती की जाती है। इन दिनों किसान आलू की खुदाई में लगे हुए हैं। रविवार को सुबह आसमान में घने बादल और दोपहर में चटक धूप निकलने से किसानों के होश उड़ गए। मौसम में परिवर्तन से बारिश के आसार बन गए हैं। यदि बारिश हुई तो खेतों में खुदे पड़े आलू को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
इस बार जिले के करीब 3500 हेक्टेयर रकबे में आलू की फसल बोई गई है। इन दिनों में किसान आलू की खुदाई कर कोल्ड स्टोर में रखवा देते हैं, ताकि रेट अधिक होने पर वह जब चाहें तब आलू की बिक्री कर सकें। कुछ किसान आलू को सीधे मंडी पहुंचा देते हैं।
विज्ञापन
रविवार को मौसम के तेजी से करवट बदलने पर किसानों के होश उड़ने लगे हैं। दिन निकलते ही आसमान में घने बादल छा गए थे, कुछ देर बाद तेज धूप निकल आई। दोपहर के समय तो इतनी गर्मी हो गई कि किसानों को खेत में रुक पाना भी मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन
जिला उद्यान अधिकारी एनके सहानिया ने बताया कि इस बार आलू की अच्छी फसल हुई है। इन दिनों यदि बारिश होती है तो ढेर में पड़े आलू को नुकसान हो सकता है। वहीं, पर्यावरणविद प्रोफेसर अब्बास अली ने बताया कि फरवरी में इतनी गर्मी का मतलब मौसम का बिगड़ना है। इसी तरह गर्मी रही तो आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है।