{"_id":"5818b5404f1c1baa3143628e","slug":"climbing-bus-chain-snatching","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में चढ़ रही महिला से चेन झपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में चढ़ रही महिला से चेन झपटी
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 01 Nov 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
बस में चढ़ रही महिला से चेन झपटी
- फोटो : demo pics
थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत तहसील चौराहे के पास एक महिला बस का इंतजार कर रही थी। बस में चढ़ते समय एक बदमाश ने उसकी चेन झपट ली। बुलंदशहर निवासी सीमा अपने पति अंकुर के साथ हापुड़ में अपने भाई को तिलक करने के लिए आई थी।
विज्ञापन
दोपहर बाद वह बुलंदशहर जाने के लिए घर से निकली। पति-पत्नी दोनों तहसील चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही रोडवेज बस आई तो वह बस में चढ़ने लगे। इसी दौरान एक बदमाश भी पीछे से तेजी से चढ़ने की बात कहने लगा।
विज्ञापन
इसी बीच मौका पाकर उसने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और भाग गया। घटना के बाद पति पत्नी दोनों बुलंदशहर चले गए। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
