{"_id":"57dc0f004f1c1b4509d47c34","slug":"cleaning-system-at-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था होगी दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था होगी दुरुस्त
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 16 Sep 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर रेलवे ने सफाई का ठेका छोड़ दिया है। सफाई ठेका तीन वर्ष के लिए छोड़ा गया। जिसमें 24 सफाई कर्मचारी काम करेंगे। स्टेशन पर व्यवस्था सुधारने के लिए सफाई कर्मियों को अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 29 अगस्त को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर सफाई ठेका समाप्त हो गया। जिसके बाद से स्टेशन पर गंदगी पसरी हुई थी। छह सितंबर को अमर उजाला में चार सफाई कर्मियों के भरोसे माडल स्टेशन शीर्षक नाम से समाचार प्रकाशित हुआ था।
विज्ञापन
जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। रेलवे ने गुरुदेव कारपोरेशन को 67 लाख 80 हजार 240 रुपये में तीन वर्ष के लिए ठेका छोड़ा है। इसमें सफाई कर्मियों की संख्या 24 होगी। जबकि एक सुपरवाइजर होगा। आठ घंटे की तीन शिफ्टों में आठ आठ कर्मचारी कार्य करेंगे।
विज्ञापन
शुक्रवार से स्टेशन पर सफाई व्यवस्था शुरू हो गई। साथ ही अधिकारियों द्वारा सफाई व्यवस्था की जांच की गई। बेहतर सफाई व्यवस्था बरकरार रखने के निर्देश दिए हैं। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त बनाने के लिए ठेका छोड़ दिया है।