फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Clash between vaccination trainees and mother daughter in Hapur CHC

Hapur News: हापुड़ सीएचसी में टीकाकरण प्रशिक्षुओं और मां बेटी में भिड़ंत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Clash between vaccination trainees and mother daughter in Hapur CHC
गढ़ रोड सीएचसी में हंगामा करते लोग। संवाद
हापुड़। गढ़ रोड स्थित हापुड़ सीएचसी में आयुष्मान कार्ड बनवाने पहुंचीं मां-बेटी और टीकाकरण प्रशिक्षुओं के बीच भिड़ंत हो गईं। एक प्रशिक्षु की चप्पल और थप्पड़ों से पिटाई कर दी। वहीं, कुछ ने भागकर जान बचाई। करीब दो घंटे तक सीएचसी में अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने सीसीटीवी देखकर दोनों पक्षों को समझाया। प्रशिक्षु ने शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार छावनी निवासी एक महिला अपनी पुत्री और बहन के साथ हापुड़ सीएचसी आई थीं। उन्हें आयुष्मान कार्ड बनवाना था और बहन को दवा लेनी थी। बहन के इंतजार में उक्त महिला अपनी बेटी के साथ बाहर आकर खड़ी हो गई। आरोप है कि इस दौरान टीकाकरण कर रहीं दो प्रशिक्षु बाहर पहुंचीं और बेटी को देखकर हंसने लगीं। इसके बाद मां-बेटी ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


स्टाफ की चप्पल और थप्पड़ से पिटाई भी की। लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया लेकिन नाराज मां-बेटी स्टाफ से माफी मंगवाने की बात पर अड़ गईं। कुछ ही देर में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो उनके सामने भी हंगामा हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया और उनकी बात सुनी। इस दौरान अधीक्षक के कक्ष में लगी एलईडी पर सीसीटीवी की फुटेज भी देखी गई। इसमें दोनों प्रशिक्षु हंस जरूर रहीं थी लेकिन फुटेज में कोई कमेंटबाजी नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, छावनी निवासी युवती का कहना था कि पहले भी एक रेस्टोरेंट में इन दोनों ने हंसकर कमेंट किए थे आज फिर वही दोहराया है। प्रशिक्षु शिवानी ने मारपीट करने के संबंध में शिकायती पत्र पुलिस को दिया। दूसरा पक्ष भी कार्रवाई की मांग पर अड़ा था।


---

कोट

अस्पताल में ट्रेनिंग कर रहीं प्रशिक्षु और छावनी से आईं मां-बेटी में गलतफहमी की वजह से विवाद बढ़ा। फुटेज में प्रशिक्षु हंसती जरूर नजर आ रही हैं लेकिन कोई कमेंट नहीं किया। मारपीट करना गलत है।--डॉ.कपिल गौतम, सीएचसी अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed