{"_id":"58c552ec4f1c1b8264dc3fc0","slug":"claims-of-roadways-officers-fail","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन निकलते ही फुस्स हुए रोडवेज अफसरों के दावे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन निकलते ही फुस्स हुए रोडवेज अफसरों के दावे
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 12 Mar 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
फुस्स हुए रोडवेज अफसरों के दावे
- फोटो : अमर उजाला
होली पर रोडवेज अफसरों द्वारा बेहतर बस सुविधा दिए जाने का दावा रविवार को दिन निकलते ही फुस्स हो गया। मुख्य तिराहे, चौराहे पर यात्रियों की भारी भीड़ बसों के इंतजार में परेशान होती दिखी।
विज्ञापन
काफी देर तक भी बस नहीं मिलने पर यात्रियों को जान जोखिम में डालकर डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ा। होली के मद्देनजर हापुड़ डिपो के अफसर यात्रियों को बेहतर बस सुविधा देने का दावा कर रहे थे। इसके लिए डिपो की बसों में प्रोत्साहन योजना भी शुरू की गई।
विज्ञापन
बसों के चक्कर बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया, लेकिन यात्रियों की भीड़ के चलते सभी तैयारियां धरी रह गई। यात्रियों को बसों के इंतजार में घंटों परेशान होना पड़ा। सबसे ज्यादा बुलंदशहर और दिल्ली जाने के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
यात्रियों की मजबूरी का लाभ उठाकर डग्गामार वाहन चालकों ने भी खूब चांदी काटी। कोई विकल्प नहीं मिलने पर यात्रियों को जान जोखिम में डालकर डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ा।
वहीं, एआरएम एनपी सिंह का कहना है कि यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर बसों की संख्या भी बढ़ा दी गई थी। मोदीनगर और दिल्ली मार्ग पर यात्रियों को परेशान नहीं होने दिया गया।
बुलंदशहर मार्ग पर अधिकांश बसें सोहराब गेट की आती हैं, हालांकि यात्रियों की समस्या को देखते हुए इस मार्ग पर उन्होंने अपने डिपो की बसें भी चलवाई थी।