फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   citizens cried, by traffic jam.

तहसील चौपला पर जाम से बिलबिलाये लोग

Mon, 23 Nov 2015 11:59 PM IST
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
citizens cried,  by traffic jam.
हापुड़। यातायात माह में भी शहर की प्रमुख समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। सोमवार दोपहर शहर के प्रमुख तहसील चौपला पर भीषण जाम लगने से वाहनों की कतारें लग गईं। कड़ी मशक्कत के बाद यातायात कर्मियों ने जाम खुलवाया तब जाकर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर ढाई बजे शहर के प्रमुख तहसील चौपला पर भीषण जाम लग गया। कुछ ही देर में वाहनों की कतार लंबी हो गई, जिसमें फंसकर वाहन चालकों के साथ साथ नागरिकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जाम में फंसकर लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया था। जाम के कारण कुछ ही देर में बुलंदशहर रोड, गढ़-दिल्ली रोड, कचहरी रोड पर भी वाहनों की कतार लग गई थी। जबकि स्कूल से घर लौट रहे छात्र-छात्राओं की बस भी इस जाम में फंसी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम में फंसे लोगों का कहना था कि चौराहा के आसपास अतिक्रमण व बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाले वाहनों की वजह से जाम लगता है। लेकिन यातायात पुलिस इन वाहनों का ना तो कोई चालान करती है और न ही इन्हें सीज करने की कार्रवाई करती है। इसके कारण लोगों को आये दिन जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।


करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। यातायात प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि इन दिनों शादियों का दौर चल रहा है। जिस कारण सड़क पर वाहनों का दबाव अधिक बन गया। इसलिये जाम लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed