{"_id":"585e82704f1c1bfd65e39cca","slug":"christmas-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस आज, रोशनी में डूबे गिरजाघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस आज, रोशनी में डूबे गिरजाघर
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 24 Dec 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
रोशनी में डूबे गिरजाघर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरजाघरों में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रविवार को क्रिसमस डे पर प्रभु यीशु के आने की खुशी में ईसाई समुदाय के लोग एक दूसरे को बधाई देंगे और जश्न मनाएंगे।
विज्ञापन
शनिवार को पूरे दिन लोग बाजारों में केक, गिफ्ट और सजावटी सामानों की खरीदारी में व्यस्त रहे। प्रभु यीशु के जन्मदिन को लेकर मेरठ रोड, बुलंदशहर रोड व ततारपुर स्थित चर्च को झालरों और रंगे-बिरंगे गुब्बारों से को सजाया गया है।
विज्ञापन
चारों और खुशियों का माहौल है। क्रिसमस डे की तैयारी में ईसाई समुदाय के लोग कई दिन से जुटे हुए थे। इसके मद्देनजर शनिवार को लोगों बाजारों में जबर्दस्त भीड़ रही। लोगों ने केक, गिफ्ट आदि की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
25 दिसंबर की सुबह से धार्मिक आयोजन शुरू होंगे। गिरिजा घरों में प्रार्थना को लेकर विशेष तैयारी की गई है। बुलंदशहर रोड स्थित मैथोडिस्ट चर्च के पादरी पीसी साइमन ने बताया कि रविवार को 10 बजे प्रार्थना की जाएगी। दूसरे चर्चों में भी इसी समय प्रार्थना होगी।
मेरठ रोड स्थित चर्च के पादरी पास्टर पीटर पाल ने बताया कि ईसाई समाज क्रिसमस का साल भर इंतजार करते हैं। इस दिन प्रभु यीशु ने जन्म लिया था। उन्होंने न्याय और शांति का संदेश दिया था।