फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Children had fun in the pool party

Hapur News: पूल पार्टी में बच्चों ने जमकर की मस्ती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Children had fun in the pool party
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। गढ़ रोड स्थित एलएन पब्लिक स्कूल में शनिवार को स्वीमिंग पूल पार्टी का आयोजन हुआ। इसमें छात्रों ने तैराकी कर, जमकर मस्ती की। पूल में बच्चों ने बटरफ्लाई, फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक का अद्भुत प्रदर्शन किया।
प्रधानाचार्या डॉ.आराधना बाजपेयी ने कहा कि तैराकी एक बहुत अच्छा व्यायाम है। रोजाना तैराकी करने से शरीर स्वस्थ रहता है। बच्चों को ऐसे खेलों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि बच्चों के चहुमुखी विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम जरूरी हैं।
विज्ञापन

संस्था के निदेशक पंकज कुमार अग्रवाल ने कहा कि पढ़ाई के साथ पाठ्य सहगामी क्रियाएं बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं। संस्था के सचिव विनय त्यागी ने कहा कि इस तरह के आयाम बच्चों के विकास के साथ-साथ उनकी प्रतिभाओं को भी निखारता है। उन्होंने कहा कि बच्चे तैराकी में अपना स्वर्णिम करियर बना सकते हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तरह के खेलों का आयोजन होता है, जिनके जरिए अपने देश का नाम रोशन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूल पार्टी में बच्चों ने बटरफ्लाई, फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक का अद्भुत प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। छोटे बच्चों ने भी पानी में जमकर मस्ती की। इस मौके पर केके अग्रवाल, मधु अग्रवाल, पवित्रा त्यागी, करुणा अग्रवाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed