फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Chief Minister Yogi may visit the district soon; the administration has issued orders for preparations.

Hapur News: जल्द ही जिले में आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी, शासन ने दिए तैयारी के आदेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi may visit the district soon; the administration has issued orders for preparations.
आनंद विहार में सीएम के आने की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते भाजपा जिला अध्यक्ष
हापुड़। जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार विभिन्न जिलों के दौरे पर हैं। अब शासन ने हापुड़ के अधिकारियों को भी जिले में उनके आगमन की तैयारियां पूरी रखने और इससे संबंधित रिपोर्ट अतिशीर्घ प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। इसी सप्ताह उनका हापुड़ में दौरा संभव हो सकता है। ऐसे में रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष कविता मादरे, एसपी ज्ञानंजय सिंह, एडीएम संदीप सिंह हेलीपैड व जनसभा स्थल के लिए आनंद विहार मैदान का निरीक्षण किया। इसे मुख्यमंत्री का जनसभा स्थल बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों का दौरा किया है। ऐसे में उनके जल्द हापुड़ आने की संभावना पहले से ही जताई जा रही थी। रविवार को जैसे ही शासन से आदेश मिले तो अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दीं और आनंद विहार में निरीक्षण किया। अधिकारियों ने यहां मैदान की क्षमता, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और हेलिपैड की संभावनाओं समेत विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण किया। संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री अपने संभावित दौरे में जिले को विकास परियोजनाओं का एलान करने के साथ ही पूर्व से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा भी कर सकते हैं। कुछ शिलान्यास और लोकार्पण भी किए जा सकते हैं। अधिकारी इन योजनाओं की लिस्ट बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी तैयारियां पूरी कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। आनंद विहार मैदान में जनसभा स्थल बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, अभी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की अंतिम तिथि और समय की घोषणा शासन स्तर से प्राप्त नहीं हुई है। एडीएम संदीप सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर निर्देश मिले हैं, फिलहाल तिथि निश्चित नहीं हुई है। तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed