{"_id":"dc4128e7e8884ce43e44cbcb70c3649c","slug":"chhath-poojan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पूजा करती महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पूजा करती महिलाएं
अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठ पर्व के तीसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देेकर सुख-समृद्धि की मन्नतें मांगीं। गंगा किनारे मेले जैसा माहौल रहा।
श्रद्धालु हाथों में पूजन सामग्री लेकर छठ मइया के गीत गाते घाटों पर पहुंच रहे थे। पानी में खड़े होकर व्रतधारियों ने सूर्य को अर्घ्य दिया। बुधवार भोर में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही अनुष्ठान पूर्ण होगा।
कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी पर मंगलवार शाम को व्रतियों ने ब्रजघाट गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और फिर जलधारा में खड़े होकर अस्ताचल सूर्यदेव को अर्घ्य दिया।
विज्ञापन
व्रतियों ने केले के पत्ते, शकरकंद, सिंघाड़ा, सेब, अनार, अनानास, मूली, लाल फूल, गन्ना समेत विभिन्न प्रकार के फल और हरी सब्जियों के साथ सूर्यदेव की वैदिक रीतिरिवाज से पूजा की गई।
जो सप्तमी के उपलक्ष्य में बुधवार प्रात:काल में उगते सूरज को अर्घ्य देने के बाद निर्जला व्रत खोलेंगे। भक्तों ने रंग-बिरंगी आतिशबाजी छोड़कर खूब जश्न मनाया।
रामवती, शोभा, सीमा, यशोदा, देवकी, राधा का कहना है कि कार्तिक छठ पर्व पर व्रत रखकर सूर्यदेव की पूजा अर्चना करने वालों को मनोवांछित फल और पापों से मुक्ति मिलती है।