{"_id":"6888fec8ea573141020eabdd","slug":"cheque-bounce-of-mehar-hapur-news-c-306-1-gha1001-116451-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तलाक के बाद मेहर की रकम न देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तलाक के बाद मेहर की रकम न देने का आरोप
Tue, 29 Jul 2025 10:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 29 Jul 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पूर्व पति व उसके परिजनों पर तलाक के बाद मेहर की रकम न देने का आरोप लगाया है। इनके द्वारा दिया गया चेक बाउंस होने के बाद पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव निवासी पीड़िता ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका निकाह संभल क्षेत्र के गांव निवासी युवक से हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद से ही दोनों परिवारों के बीच मतभेद शुरू हो गया। बताया कि बढ़ते विवाद को देखते हुए गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया और उसका अपने पति से तलाक हो गया। तलाक के दौरान आरोपी पक्ष ने मेहर और इद्दत की अवधि के रुपये देने तय किए थे। तलाक होने पर उसे कुछ रुपया नकद दे दिया गया। लेकिन बड़ी रकम का चेक उसे दिया गया। इद्दत की अवधि पूरी होने के बाद उसने बैंक में चेक लगाया, लेकिन खाते में रकम न होने के कारण वह बाउंस हो गया। इस बारे में उसने आरोपियों से शिकायत की, तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। कई बार तकादा करने पर उसके पूर्व पति ने अपना मोबाइल बंद कर लिय। पीड़िता ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।