फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Cheating of Rs 7 lakh 85 thousand in the name of buying blacklisted truck

Hapur News: ब्लैक लिस्टेड ट्रक खरीदने के नाम पर 7 लाख 85 हजार की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 7 lakh 85 thousand in the name of buying blacklisted truck
-बाबूगढ़ निवासी व्यक्ति ने बैंक प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हापुड़। फर्जी दस्तावेज दिखाकर ट्रक बेचकर बैंक प्रबंधक समेत चार लोगों ने सात लाख 85 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामले में पीडि़त ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत फ्रीगंज रोड के मोहल्ला ज्ञानलोक निवासी विकास गोयल पुत्र उत्तमचंद गोयल ने बताया कि उनकी एनके ट्रान्सपोर्ट कंपनी के नाम से ट्रासपोर्ट कंपनी है। उसको विनोद कौशिक निवासी बाबूगढ छावनी ने राहुल कुमार प्रजापति पुत्र पवन कुमार निवासी शिवशक्ति नगर ब्रहमपुरी मेरठ से मिलवाया था। वह ट्रकों के क्रय विक्रय का कमीशन बेस पर कार्य करता है। राहुल और उसके एक मित्र मोहसिन खां ने ट्रक का उससे सौदा किया था। उसने बताया था कि इस ट्रक को ऋण लेकर खरीदा गया था। ऋण जमा न करने पर बैंक द्वारा उसे जब्त कर लिया गया, जो अब बिक्री करना है। आरोपी मोहसिन खां ने उसे बताया कि ट्रक को बैंक से रिलीज कराकर वह उसे बेच देगा। विनोद, राहुल व मोहसिन ने उसकी बात इस बैंक के प्रबंधक अभिजीत मोहिते से करायी थी।
विज्ञापन


प्रबंधक ने बताया कि ट्रक के समस्त कागजात दिखाकर बताया कि उक्त ट्रक मे किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है और समस्त कागजात सही हैं। जिसके बाद उसने विनोद, राहुल व मोहसिन से ट्रक का सौदा 7 लाख 85 हजार रुपये में कर लिया और आरोपियों के बैंक खाते में सारी धनराशि जमा करा दी। लेकिन विनोद कौशिक, राहुल व मोहसिन द्वारा ना तो बैंक से ट्रक की एनओसी दिलवायी और ना ही ट्रक की आरसी पर दर्ज एचपी को कटवाया और ना ही उक्त ट्रक के टैक्स के जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शक होने पर आरटीओ बिजनौर कार्यालय जाकर ट्रक के बारे में जानकारी की तो पता कि उसके द्वारा लिया गया ट्रक शुरु से ही ब्लैक लिस्ट है और उसका कराया गया बीमा फर्जी है। आरोपियों से इस बारे में बात की गई तो आरोपियों व उनके साथ आये चार अज्ञात व्यक्तियों ने धमकी दी। पुलिस से शिकायत करने पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। जिसके बाद उसने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर अब कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार का कहना है मामले में गंभीरता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed