{"_id":"5856a30c4f1c1bab60c05fa1","slug":"cheating-atm-cash-for-people-astray","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखा दे गए एटीएम, कैश के लिए भटके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखा दे गए एटीएम, कैश के लिए भटके लोग
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
Updated Sun, 18 Dec 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
एटीएम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री का नोटबंदी फैसला अब लोगों को खलने लगा है। बैंकों से पर्याप्त पैसा मिलना तो दूर शहर भर में लगे अधिकांश एटीएम के अभी शटर भी नहीं उठ सके हैं। जिनके शटर उठते हैं, वहां नो कैश का नोटिस जल्दी ही चस्पा हो जाता है।
विज्ञापन
रविवार को कैश किल्लत से परेशान ग्राहक शहर भर के एटीएम के चक्कर लगाते रहे। सिर्फ बुलंदशहर रोड के भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से लोगाें को कुछ राहत मिल सकी। वहीं, दोपहर बाद उसमें भी कैश खत्म हो गया। एलडीएम एपी चतुर्वेदी ने बताया कि आरबीआई से पर्याप्त कैश नहीं मिल रहा है। इसलिए यह समस्या बन रही है। जल्द ही पर्याप्त पैसा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सीन-1, सुबह 11 बजे
गढ़ रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम खुला हुआ था। ग्राहक यहां काफी संख्या में पहुंच रहे थे। अंदर लगी मशीन पर नो कैश का नोटिस चस्पा देख ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
सीन-2, सुबह 11.30 बजे
तहसील चौराहा स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम का शटर बंद था। ग्राहक काफी दूर से कैश के चक्कर में इस एटीएम पर पहुंच रहे थे। शटर बंद देख ग्राहकों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
सीन-3, दोपहर 12 बजे
गढ़ रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम का शटर बंद था। यह एटीएम नोटबंदी के बाद से ही बंद है। ग्राहकों को बैंक अफसरों की लापरवाही से परेशान होना पड़ रहा है।
सीन-4, दोपहर 12.30 बजे
बुलंदशहर रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम चालू मिला। वहां ग्राहकों की लंबी कतार लग रही थी। नोटबंदी में कैश किल्लत से जूझ रहे लोग इस एटीएम से कैश प्राप्त कर काफी खुश नजर आ रहे थे।