{"_id":"6553a360340fa22326006006","slug":"chat-pooja-start-from-17-november-hapur-news-c-306-1-gha1001-2650-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नहाय-खाय के साथ 17 से शुरू होगा छठ महापर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नहाय-खाय के साथ 17 से शुरू होगा छठ महापर्व
Tue, 14 Nov 2023 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 14 Nov 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक मेलावधि के दौरान गंगानगरी ब्रजघाट में छठ महापर्व भी मनाया जाएगा। जिसे लेकर पालिका समेत पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।
छठ महापर्व कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है, जो चार दिन तक चलता है। दिल्ली समेत आसपास के क्षेत्रों मेें रहने वाले बिहार और पूर्वांचल राज्यों के लोग पिछले कई सालों से ब्रजघाट पहुंचकर श्रद्धापूर्वक छठ पर्व मनाते हैं। पंडित उमेश सेनरा ने बताया कि छठ पर्व को सूर्य छठ भी कहा जाता है, क्योंकि सूर्यदेव रोशनी के साथ ही ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। जिससे वर्ष में एक बार विधि विधान से उनकी पूजा अर्चना हो जाती है। चार दिनों तक चलने वाला यह महापर्व इस बार 17 नवंबर से नहाय-खाय के साथ प्रारंभ होगा। इस दिन व्रत रखने वाले गंगा जल समेत नदियों में डुबकी लगाकर चूल्हे पर आम की लकड़ी से खाना बनाएंगे, जिसमें देसी घी और सेंधा नमक प्रयोग होता है और इसी दिन छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली सारी सामग्री की खरीदारी भी की जाती है। व्रत का समापन 20 नवंबर को होगा।
पालिका स्तर से शुरू हुईं तैयारी
पालिका चेयरमैन राकेश कुमार बजरंगी ने बताया कि छठ पर्व पर गंगानगरी में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेरिकेडिंग समेत नाविकों और गोताखोरों की तैनाती की जा रही है। इसके अलावा पालिका स्तर से रैन बसेरा भी बनाया जाएगा। वहीं सफाई निरीक्षक को गंगानगरी में सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने का निर्देश दिया गया है। पेयजल आपूर्ति भी निर्बाध रहेगी। वहीं सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि गंगा तट समेत बाजारों में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं बाजारों में भी लगातार गश्त रहेगी। हाईवे पर जाम संभावित स्थानों पर यातायात समेत स्थानीय पुलिस तैनात रहेगी।