फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Charan Singh was the Messiah.

‘किसानों के मसीहा थे चौधरी चरण सिंह’

Wed, 21 Dec 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 21 Dec 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
Charan Singh was the Messiah.
चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सतेंद्र शिशौदिया ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। भाजपा हाईकमान ने इस बार 23 दिसंबर को उनके जन्मदिवस पर उनकी जन्मस्थली नूरपुर की मंढैया में किसान सम्मान दिवस के आयोजन का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


कार्यकर्ता 30 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का कार्य करें, ताकि भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। शिशौदिया बुधवार को राधिका पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने एक नेता के होर्डिंग पर आपत्ति जता उसे उतरवा दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रफुल्ल सारस्वत और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक पाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला प्रभारी जितेंद्र वर्मा, हरेंद्र प्रमुख, विजयपाल आढ़ती, धर्म सिंह, प्रफुल्ल सरास्वत, मूलचंद त्यागी, वाईपी सिंह आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने बुधवार को बैठक कर 23 दिसंबर को किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती उनके पैतृक गांव में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ तहसील चौराहे पर लगी चौधरी साहब की प्रतिमा के समक्ष हवन पूजन से होगा। रालोद जिलाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हित में अनेक कार्य किए थे,


उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। बैठक में युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप, वरिष्ठ नेता डॉ. आरपी सिंह, नितिन बाना, प्रो. अब्बास अली, मनोज तेवतिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed