{"_id":"58a473fa4f1c1bbd72d84cd6","slug":"changing-people-raging-shabby-wire","type":"story","status":"publish","title_hn":" जर्जर तार नहीं बदलने पर भड़के लोग, प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर तार नहीं बदलने पर भड़के लोग, प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 15 Feb 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
नारेबाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्जर तार नहीं बदलने से परेशान मोहल्ला मठमलियान के लोगों का गुस्सा बुधवार दोपहर फूट गया। गुस्साए लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए जर्जर तार बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर मोहल्ला मठमलियान के लोग एकत्रित हुए। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने जर्जर तार नहीं बदलने पर विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने बताया कि मोहल्ले के तार जर्जर स्थिति में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
ऐसे में कभी भी तार टूटकर नीचे गिर सकते हैं। पहले भी कई बार तार बदलवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन विद्युत निगम के अधिकारियों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया है। लोगों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
उधर, अधिशासी अभियंता अजय ओझा ने बताया कि जल्द मामले की जानकारी कर लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में नितिन, बंटी, प्रफुल्ल, मनोज, आदित्य, सुनील, अंकित, निपूर्ण, मनोज, श्याम, राजू, कपिल शामिल रहे।