फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   chain snatching takes seriously Police: DM.

छेड़छाड़-चेन स्नेचिंग को गंभीरता से ले पुलिस : डीएम

Tue, 21 Mar 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 21 Mar 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
chain snatching takes seriously Police: DM.
बैठक आयोजित - फोटो : अमर उजाला

डीएम अनिल ढींगरा ने मंगलवार को कैंप कार्यालय पर बैठक में पुलिस को धार्मिक उन्माद, छेड़छाड़ और चेन स्नेचिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। गोकशी की घटनाओं पर भी सख्ती से रोक के निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीएम ने कहा कि शासन से स्पष्ट आदेश हैं कि कानून व्यवस्था न बिगड़ने पाये। जिले में धार्मिक उन्माद को भड़काने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। जातिवाद को लेकर जितने भी लंबित केस हैं, उनका तत्काल निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन


महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क रहे किसी भी प्रकार की शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। महिलाओं से छेड़छाड़ और स्नेचिंग की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाए। कोई भी लापता है तो संबंधित थाना गंभीरता से मामले की जांच करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी 100 डॉयल की कार्रवाई की थानों में प्रतिदिन समीक्षा हो। डीएम ने खनन, अवैध बूचड़ खाने शीघ्र बंद कराने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यातायात को व्यवस्थित करने के लिए एसडीएम और सीओ ठोस योजना बनाए।

नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को क्रेन से थानों में ले जाये और कार्रवाई करें। ई-रिक्शाओं की मॉनटरिंग करते हुए सुनिश्चित करें कि शहर में जाम न लगे। इस दौरान राम नयन यादव ने कहा कि तीन दिन अभियान चलाकर वांछित अभियुक्त, वारंटी घोषित


अपराधियों को पकड़े और इसकी सूचना प्रतिदिन उच्चाधिकारियों को दी जाए। एसओ घटना के 15 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच कर कार्रवाई करें। सोशल मीडिया पर बराबर नजर बनाये रखे। बैठक में सभी एसडीएम, सीओ व एसओ सहित सभी प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed