{"_id":"5846d8bc4f1c1be159448abb","slug":"cctv-cameras-market-and-highway-babugarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबूगढ़ में बाजार और हाईवे पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबूगढ़ में बाजार और हाईवे पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 06 Dec 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में बढ़ती अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए बाजारों और हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पुलिस और नगर पंचायत के अफसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना के लिए सहमति बन गई है।
विज्ञापन
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बों में सर्दियां शुरू होते ही चोरियां और दूसरी आपराधिक वारदातें बढ़ गई हैं। इस प्रकार की घटनाओं में रोकथाम के लिए पुलिस गंभीर है। बाबूगढ़ पुलिस ने नगर पंचायत के ईओ से मिलकर
विज्ञापन
हाईवे और मुख्य बाजारों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना बनाई है। पुलिस ने 20 स्थानों को सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के लिए चिन्हित किए हैं। एसओ बाबूगढ़ ने कागजी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ईओ राजेंद्र दुबे ने बताया कि कैमरे लगाए जाने से निश्चित रूप से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा। इस दिशा में कार्रवाई तेज कर दी गई है।