{"_id":"693c4ee6173ea1f8a20ca392","slug":"ccsu-two-students-caught-cheating-in-ba-llb-exam-using-bluetooth-device-hapur-news-c-135-1-hpr1002-134067-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू : बीए एलएलबी की परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करते दो छात्र पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू : बीए एलएलबी की परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करते दो छात्र पकड़े
विज्ञापन
एसएसवी कॉलेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। सीसीएसयू के नोडल केंद्र एसएसवी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को बीए एलएलबी के दो छात्र ब्लूटूथ डिवाइस से नकल करते पकड़े गए। आंतरिक उड़न दस्ते ने चेकिंग के दौरान इन्हें पकड़ लिया। बृहस्पतिवार को मॉडल पेपर और फोन से नकल करते पांच छात्र पकड़े गए थे। इनकी सूचना विश्वविद्यालय प्रेषित कर दी गई है।
कॉलेज में सुबह की पाली में बड़ी परीक्षा रही। इस पाली में यूजी के 85 छात्रों में से 83 उपस्थित रहे, दो छात्र अनुपस्थित रहे। बीबीए/बीसीए की परीक्षा में 372 छात्रों में से 346 उपस्थित रहे और 26 ने परीक्षा छोड़ दी। बीए एलएलबी/एलएलबी की परीक्षा में 437 छात्रों में 384 उपस्थित रहे, 53 ने परीक्षा छोड़ दी।
इस पाली में कॉलेज के मुख्य नियंता डॉ. लक्ष्मण सिंह गौतम के नेतृत्व में आंतरिक उड़न दस्ते ने निरीक्षण शुरू किया। बीए एलएलबी के दो छात्रों पर शक होने पर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से ब्लूटूथ डिवाइस मिली। एलएलबी की परीक्षा में हर रोज छात्र नकल करते पकड़े जा रहे हैं, डिवाइस पहली बार मिली है। बृहस्पतिवार को भी पांच छात्रों के पास मॉडल पेपर और फोन मिले थे।
विज्ञापन
इन छात्रों की सूचना विश्वविद्यालय को प्रेषित की गई। कार्रवाई के दौरान आंतरिक उड़न दस्ते में डॉ. जीके शर्मा, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. विपिन मलिक, डॉ.संजय, डॉ. नवनीत त्यागी आदि उपस्थित रहे। परीक्षा में कुल 894 छात्रों में 813 उपस्थित रहे, 81 ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि दूसरी पाली में सिर्फ चार छात्रों की परीक्षा आयोजित हुई, इसमें सभी उपस्थित रहे।
आंतरिक उड़न दस्ते ने बीए एलएलबी की परीक्षा में डिवाइस से नकल करते दो छात्र पकड़े हैं, इनकी सूचना विश्वविद्यालय को प्रेषित कर दी गई है। परीक्षाओं में नकल नहीं होने दी जाएगी। - प्रो.नवीन चंद्र, प्राचार्य एसएसवी पीजी कॉलेज