{"_id":"050aa816576aca99d5fb9fcd40b96ccd","slug":"cbse-board-exam-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी का आसान पेपर देख स्टूडेंट्स के खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी का आसान पेपर देख स्टूडेंट्स के खिले चेहरे
अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 01 Mar 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। शहर के दो परीक्षा केंद्रों पर 1339 परीक्षार्थियों ने पेपर दिया। जबकि 26 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। पहले दिन अंग्रेजी का पेपर आसान होने के कारण परीक्षार्थियों के चेहरे खिले रहे।
दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मीना आनंद ने बताया कि उनके परीक्षा केंद्र पर केंद्रीय विद्यालय बाबूगढ़, दीवान पब्लिक स्कूल, द संस्कार स्कूल श्यामपुर, डीआर इंटरनेशनल स्कूल गढ़, टीआर पब्लिक स्कूल अतरौली पिलखुवा।
जेपीएस एकेडमी कस्तला कासमाबाद, डीएवी स्कूल के 656 परीक्षार्थियों ने इंटरमीडिएट अंग्रेजी का पेपर दिया। 25 परीक्षार्थियों ने पेपर छोड़ दिया।
दीवान पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुनीता बिदानी ने बताया कि सरस्वती बाल मंदिर, एलएन पब्लिक स्कूल, ब्रह्मादेवी सरस्वती विद्या मंदिर, बेतेहस्दा पब्लिक स्कूल, सेंट एंथोनी स्कूल ततारपुर, डीपीएस, कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल।
विज्ञापन
एमबीयूएम विद्यालय सौलाना, रॉयल पब्लिक स्कूल शरीफाबाद गढ़मुक्तेश्वर के 684 परीक्षार्थी पेपर में शामिल हुए थे। सिर्फ एक परीक्षार्थी गैरहाजिर रहा। गढ़मुक्तेश्वर में इंटरमीडिएट के 250 स्टूडेंट्स ने गजरौला के सेंट मैरी स्कूल में परीक्षा दी।
स्टूडेंट्स ने कहा कि पेपर काफी अच्छा रहा। अनुज, यश, प्रीति, मोनिका, प्रियंका ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर बेहद आसान आया था। सभी प्रश्न सिलेबस से ही आए थे।
एग्जाम की शुरूआत अच्छी हो गई। पेपर काफी आसान आया। पूरी उम्मीद है कि पेपर में अच्छे नंबर आएंगे। मनस्वी लोधी, छात्रा
अंग्रेजी जैसे विषय के पेपर में भी सभी प्रश्न आसान थे। अगर ऐसे आसान पेपर अन्य विषयों के भी आए तो मैं अच्छे अंक प्राप्त करूंगी। प्रतिक्षा रानी, छात्रा
सभी प्रश्न सिलेबस से ही पूछे गए थे। इसलिए मैंने सबसे पहले लघु उत्तरीय प्रश्न हल किए। कुलदीप, छात्र
अंग्रेजी का पहला पेपर काफी अच्छा रहा। इस पेपर में 80 से ज्यादा अंक आएंगे। अभिनव त्यागी, छात्र