{"_id":"1778f7196c0778d57d25eed89b514ed1","slug":"caught-in-jam-gram-pradhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसे ‘प्रधान जी’.. सबको फंसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसे ‘प्रधान जी’.. सबको फंसाया
अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 17 Nov 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत चुनाव के लिए प्रधान और पंचायत सदस्य के लिए नामांकन करने आए लोगों के कारण शहर जाम हो गया। सोमवार को दिन में कई बार रुक-रुक कर जाम लगता रहा।
देहात क्षेत्र से नामांकन करने आए लोग और समर्थकों की गाड़ियां काफी देर जाम में फंसी रहीं। इससे उम्मीदवारों और शहर के लोगों को खासी परेशानी हुई।
वहीं कई दिनों बाद सरकारी कार्यालय खुलने और ग्राम पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल होने के कारण वाहनों का दबाव बढ़ गया था।
सोमवार सुबह नामांकन शुरू होने के साथ ही शहर में वाहनों का दबाव बढ़ने लगा। हापुड़ ब्लॉक के कई गांवों से ट्रैक्टर ट्राली, कारों व अन्य वाहनों से भावी प्रत्याशी और उनके समर्थक नामांकन करने के लिए पहुंचने लगे।
सुबह करीब साढ़े 10 बजे तहसील चौपला, मेरठ रोड तिराहा, पक्का बाग चौराहों पर वाहनों की लंबी लंबी कतार लग गई। कुछ ही देर में भीषण जाम लग गया। लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
जाम लगने पर तहसील चौपला और मेरठ तिराहा पर कोतवाली पुलिस भी पहुंची और जाम खुलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन कुछ देर राहत मिली।
नामांकन करने आए कई लोग भी जाम में काफी देर फंसे रहे। शाम तक शहर में वाहन रेंगते रहे और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।