{"_id":"692dbe948bb8eb1fe00de6b3","slug":"cattle-attack-on-old-lady-hapur-news-c-135-1-hpr1001-133588-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सांड़ के हमले से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सांड़ के हमले से वृद्धा की मौत
Mon, 01 Dec 2025 09:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 01 Dec 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव काकौड़ी में सोमवार शाम को टहलने जा रही एक वृद्धा पर निराश्रित सांड़ ने हमला कर दिया। हमले में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को पास के अस्पताल में लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंची और मामले की जांच की।
ग्रामीणों के अनुसार गांव ककौड़ी निवासी करीब 70 वर्षीय मथन कौर रोज की तरह सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे अपने घर से खेतों की तरफ टहलने के लिए जा रही थीं। जब वह गांव से बाहर पहुंची तो वहां निराश्रित गोवंश घूम रहे थे। इसी दौरान एक सांड़ ने वृद्धा पर जोरदार हमला कर दिया। सांड़ के सींघों के हमले में वृद्धा कई फीट हवा में उछलकर जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े और गाेवंशों को भगाया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में उन्हें स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में निराश्रित गोवंशों का आंतक है। हादसे की सूचना मिलने के बाद बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग को इस संबंध में सूचित किया गया है।