{"_id":"582f17dc4f1c1b57258fe6bb","slug":"cash-at-the-end-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश खत्म होने पर लोगों का बैंक में हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश खत्म होने पर लोगों का बैंक में हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 18 Nov 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
लोगों का बैंक में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
कुचेसर चौपला रसूलपुर रोड स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में कैश खत्म होने पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। लोगों ने बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
500 और 1000 रुपये के नोटों पर रोक के बाद कुचेसर चौपला स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में करेंसी एक्सचेंज कराने के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लोगों को आरोप सुबह होते ही कैश खत्म होने का नोटिस बैंक के बाहर चस्पा कर दिया जाता है।
विज्ञापन
कर्मचारी कमीशन लेकर करेंसी एक्सचेंज सुविधा का लाभ दे रहे हैं। जबकि लोगों को टरकाया जा रहा है। बैंक मैनेजर भी कई दिनों से गायब हैं और इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे परेशान ग्राहकों ने शुक्रवार को ग्राहकों ने बैंक में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस संबंध में बैंक के प्रबंधक से बातचीत करने का प्रयास किया गया। लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। प्रदर्शन करने वालों में अजय शर्मा, सतपाल, जगशरण, जगवीर, कविता, बेगराज, मुकेश, पप्पू, अंकुर, ब्रह्म सिंह, रतन सिंह , सरदार सिंह, रणवीर सिंह उपस्थित थे।