फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   car smashed with divider

Hapur News: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, तीन लोग घायल

Wed, 03 May 2023 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 03 May 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
car smashed with divider
हापुड़। थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर चौपला पर नए हाईवे के पास बुधवार की सुबह एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह एक कार गढ़ से गाजियाबाद की ओर जा रही थी। जैसे ही कार रसूलपुर के पास नए हाईवे पर पहुंची तो कुचेसर चौपला पर तेज रफ्तार होने के कारण चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार में सवार मुसरा (10), शहरीन (14) तथा मेहरूनिशा (52) घायल हो गए। सूचना पाकर 108 एंबुलेंस व पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed