{"_id":"583d9e6d4f1c1b0f1ede5fc0","slug":"cantor-car-collision-killed-due-to-thick-fog","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे के चलते कैंटर ने मारी कार को टक्कर, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे के चलते कैंटर ने मारी कार को टक्कर, सात घायल
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 29 Nov 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
कैंटर ने मारी कार को टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली से शादी समारोह से लौट रहे दंपति की कार को घने कोहरे के चलते कैंटर ने टक्कर मार दी। इसी बीच, पीछे से आ रही अन्य कार दोनों गाड़ियों से टकरा गई। हादसे में दंपति समेत सात लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सोमवार रात रात करीब ढाई बजे स्याना चौपला स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार कैंटर ने रांग साइड में जाकर एक कार को टक्कर मार दी। इसी दौरान पीछे चल रही अन्य कार भी दोनों गाड़ियों से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में वैगनआर का में सवार योगेश, उनकी पत्नी मंजू, चालक फराहीम और अन्य कार में सवार वेदपाल, उनकी बेटी मोनिका, बेटा अजय और चालक हसनैन निवासी इज्जतनगर बरेली गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों परिवार दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र में अपने रिश्तेदार की शादी में शिरकत कर देर रात घर लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चौपला के नर्सिंग होम में भर्ती कराया। हालांकि हादसे के बाद आरोपी कैंटर चालक मौके से गाड़ी लेकर भागने में कामयाब रहा।
कस्बा चौकी इंचार्ज सरवन कुमार गौतम का कहना है कि आरोपी कैंटर चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल घायलों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।