फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   canteen will soon open in railway station

Hapur News: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगा फास्ट फूड का जायका

Fri, 16 Jun 2023 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 16 Jun 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
canteen will soon open in railway station
हापुड़। पिछले दो साल से हापुड़ रेलवे स्टेशन पर बंद भोजनालय अब नए रूप में दिखाई देगा। अब यहां स्वादिष्ट भोजन के साथ फास्ट फूड का भी जायका मिलेगा। भोजनालय शुरू करने के लिए आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरोशन) का निजी कंपनी से करार हो गया है। इस माह में ही भोजनालय शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित भोजनालय दो वर्ष पूर्व निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर सील कर दिया गया था। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते यात्रियों को स्टेशन पर काफी इंतजार करना पड़ता है। यात्रियों को भोजन के लिए स्टेशन से बाहर जाना पड़ता है।
विज्ञापन


यात्रियों को परिसर में ही यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आईआरसीटीसी ने स्टेशन पर बंद पड़े भोजनालय को नए रूप में शुरू कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए टेंडर जारी कर एक प्राइवेट कंपनी को यह जिम्मेदारी सौंप दी गई है। जल्द ही बंद पड़े भोजनालय की दशा सुधारने का कार्य शुरू होगा। कार्य पूर्ण होते ही स्टेशन पर ही भोजन के साथ फास्ट फूड की उपलब्ध होने लगेगा। मुख्य वाणिज्य प्रबंधक सुधीर कुमार का कहना है कि भोजनालय शुरू होने के बाद यात्रियों को स्टेशन परिसर में भोजन व फास्ट फूड मिल सकेगा। इस माह से साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करा शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed