{"_id":"66c60cf145e85df2ff02021d","slug":"candle-march-in-favour-of-doctor-hapur-news-c-306-1-gha1001-108921-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चिकित्सक की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चिकित्सक की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
Wed, 21 Aug 2024 09:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 21 Aug 2024 09:21 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। कोलकाता में जूनियर चिकित्सक से दुष्कर्म और हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। गांव हिम्मतपुर में ग्रामीणो ने कैंडल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन कर हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।
मंगलवार की रात कैंडल मार्च के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि महिला चिकित्सक के साथ हुई दरिंदगी और हत्या बेहद शर्मनाक घटना है। जिसके विरोध में गांव के मुख्य रास्तों पर कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो। इस मौके पर सुभाष प्रधान, धर्मेंद्र गुर्जर, संजय, कृष्ण, राज सिंह, सूरज, मनीष, अमित, बबली, जॉनी व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।